विश्व चैम्पियनशिप में ननाओ की अगले दौर में जगह पक्की
Sep 3, 2009 9:33 PM
नई दिल्ली, 4 सितंबर। इटली के मिलान में चल रही विश्व मुक्केबाजी चैम्पियनशिप में टी ननाओ सिंह ने 48 किग्रा वर्ग के पहले दौर में अजरबेजान के मासिशजादे एलविन को 21.6 से हराकर अगले दौर में पहुंचा, जिससे भारतीय खेमे में खुशी की लहर फैल गई। भारतीय मुक्केबाजी दल के लिए यह जीत संजीवनी का काम करेंगी क्योकि देश के चार मुक्केबाजों की चुनौती पहले दौर में ही खत्म हो गई थी। जिसमें ओलंपियन अखिल कुमार की हार सबसे ज्यादा निराशाजनक रही। ननाओं के अलावा मुक्केबाज जय भगवान ही दूसरे दौर में जगह बनाने में सफल रहे है। एशियाई चैम्पियन सुरंजय सिंह (51 किग्रा), जितेन्द्र कुमार (54 क्रिगा) और मनोज कुमार (64 किग्रा) भी दूसरे दौर में जगह बनाने में असफल रहे। अपने हमवतन मुक्केबाजों की हार का ननाओं पर कोई असर नहीं पडा और उन्होंन बहुत आसानी से बाउट जीत ली। ननाओं ने अजरबेजान के मुक्केबाज पर अपरकट से हमले किए जिससे उन्हें पहल राउंड में 7.2 की बढत मिली। हर राउंड के बाद उनकी बढत भी बढती गई और इससे उन्होंने अगले दौर में जगह पक्की कर ली है। दूसरे दौर में ननाओं का मुकाबला थाईलैड के पोगप्रयून काइओ से होगा। जिसके चुनौतीपूर्ण होने की उम्मीद है।