श्रीनगर। कश्मीर के ऊंचाई वाले इलाकों में आज मौसम की पहली बर्फबारी तथा शेष घाटी में जोरदार वर्षा होने से तापमान में गिरावट आ गई।
मौसम विभाग के अधिकारियों ने बताया कि घाटी के गुलमर्ग, पहलगांव, अनंतनाग, शोपियां व काजीगुंड इलाकों में बर्फबारी हो रही है। गुलमर्ग में सुबह से दोपहर तक तीन इंच बर्फबारी हो चुकी थी। अधिकारियों ने अनुसार यह कश्मीर में मौसम की पहली बर्फबारी है और अनुमान से एक माह पहले ही हो गई है। इससे पहले भी अक्टूबर में बर्फबारी हुई है लेकिन ऎसा बहुत कम हुआ है। अधिकारियों ने बताया कि श्रीनगर-लेह हाईवे पर जोजिला व गुमरी में भी बर्फबारी हो रही है। इसे देखते हुए हाईवे पर लद्दाख क्षेत्र की ओर जाने वाले वाहनों को फिलहाल रोक दिया गया है।





















