कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

बिहार: ट्रेन लूटी, एक यात्री को गोली मारी

पटना, 6 सितंबर। पटना जिले के बाढ में शनिवार रात को हथियारबंद लुटेरों ने हावडा जाने वाली ट्रेन के यात्रियों से नकदी, जेवरात व अन्य कीमती सामान लूट लिया तथा एक यात्री को गोली मार दी। जीआरपी सूत्रों ने बताया कि पिस्तौल व रायफलों से लैस चार लोगों ने खुसरूपुरू रेलवे स्टेशन पर दानापुर-हावडा ट्रेन की निशक्तजनों की बोगी में लूटपाट की। लुटेरों ने स्लीपर कोच में भी यात्रियों का सामान छीन लिया। यात्रियों के विरोघ करने पर उन्होंने गोली चला दी जिससे एक यात्री घायल हो गया। लुटेरों ने चेन खींचकर ट्रेन रोकी तथा रफूचक्कर हो गए। घायल यात्री हॉकी खिलाडी है। उसे पटना मेडिकल कॉलेज एंड हास्पिटल में भर्ती कराया गया है। यत्रियों ने करीब ढेढ लाख रूपए की लूट का मामला दर्ज कराया है।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें