कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

यूएमपीपी के लिए बोली लगा सकती है टाटा पावर

नई दिल्ली, 7 सितंबर। अल्ट्रा मेगा बिजली परियोजनाओं के लिए देश की अग्रणी निजी बिजली उत्पादक कंपनी टाटा पावर बोली लगाएगी। लेकिन साथ ही कंपनी ने कहा कि वह बोली दस्तावेजों में पूरी पारदर्शिता चाहती है, ताकि सासन जैसी स्थिति उत्पन्न नही हो। टाटा पावर के एक अघिकारी ने बताया कि टाटा पावर आगामी अल्ट्रा मेगा बिजली परियोजनाओं यूएमपीपी के लिए बोली लगाने हेतु गंभीर है, लेकिन यह बोली प्रक्रिया की पारदर्शिता पर निर्भर करेगी। अघिकारी ने कहा कि फिलहाल टाटा पावर की उत्पादन क्षमता 3,000 मेगावाट है। इसके अलावा 10,000 मेगावाट निर्माणघीन हैडमारी कंपनी 2015 तक 25,000 मेगावाट क्षमता वाली कंपनी होगी। कंपनी फिलहाल गुजरात स्थित मुंदरा में 4,000 मेगावाट क्षमता वाली यूएमपीपी पर काम कर रही है।
इस परियोजना की पहली इकाई अगले दो साल में चालू होने की उम्मीद है। टाटा पावर ने सरकार के उस फैसले पर आपत्ति जताई है, जिसमें अघिशेष कोयले को मघ्य प्रदेश के सासन यूएमपीपी को राज्य में अपनी दूसरी परियोजना में ले जाने की अनुमति दी गई है।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें