भारत समाचार
जेट के पायलट हडताल पर, उडानें प्रभावित

दो अंतरराष्ट्रीय उडानों सहित मुंबई की सात, कोलकाता की आठ और दिल्ली की 11 उडानें रद्द की गई हैं। जेट एअरवेज ने हाल ही अपने दो पायलटों की सेवाओं को रद्द करते हुए उन्हें कार्यमुक्त कर दिया था। पायलटों ने इस फैसले का विरोघ किया था। पायलटों ने मंगलवार सुबह से ही काम का बहिष्कार कर दिया। इसके बाद से ही जेट की कोलकाता, दिल्ली और कुछ महानगरों के लिए जेट एअरलाइंस और जेट लाइट की उडानें रद्द की गई। विवाद की शुरूआत तब हुई जब पायलटों की एक यूनियन, नेशनल एविएटर्स गिल्ड में जेट एअरवेज के 750 पायलटों में से 600 शामिल हो गए। इस यूनियन में इन पायलटों का प्रतिनिघित्व जेट के दो पायलट डी बालारामन और सैम थोमस कर रहे हैं। बालरामन इस यूनियन के महासचिव हैं और सेम इसके संयुक्त सचिव। इस यूनियन में इन दोनों के पद्भार संभालने के बाद ही प्रबंघन ने उन्हें कार्यभार से मुक्त कर दया।
प्रबंघन के इस फैसले के खिलाफ जेट एअरलाइंस के पायलटों ने आज काम पर आने से मना कर दिया।



















