कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

इंदौर में 2 स्कूली छात्रों की डूबकर मौत

इंदौर। मध्य प्रदेश में इंदौर के खजराना इलाके में खेत में बने तालाब में दो स्कूली छात्रों की डूबकर मौत हो गई। किशोरों की मौत से गुस्साए परिजनों ने जमकर हंगामा किया। खजराना थाने से मिली जानकारी के अनुसार एक निजी स्कूल की कक्षा 11वीं में पढ़़ने वाले 19 वर्षीय जावेद खान और 17 साल के मोहसिन खेत में बने तालाब में नहाने के दौरान डूब गए।
छात्रों के डूबने की खबर मिलने पर आसपास के लोगों ने उन्हें तालाब से खोज निकाला और उन्हें अस्पताल पहुंचाया। जहां दोनों को मृत घोषित कर दिया गया। बताया जा रहा है कि दोनों छात्र घर से स्कूल के लिए निकले थे,लेकिन वे स्कूल नहीं पहुंचे। उजबेर खान के मुताबिक दोनों किशोरों के डूबने की खबर मिलते ही लोग जमा हो गए। जावेद और मोहसिन को तलाब से निकाल लिया गया। दोनों को बचाने की हरसंभव कोशिश की गई, लेकिन सफलता नहीं मिली। छात्रों की मौत की जानकरी मिलते ही उनके परिजनों ने स्कूल में पहुंचकर जमकर हंगामा किया। पुलिस ने बल प्रयोग कर हालात को काबू में किया।  

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें