लंदन। ब्रिटिश हास्य अभिनेता रसेल ब्रांड और उनकी मंगेतर व गायिका कैटी पेरी के इस महीने के अंत में भारत में विवाह करने की उम्मीद है।
दोनों ने अपने मेहमानों से उनके लिए शादी का उपहार न खरीदने के लिए कहा है। रसेल और कैटी ने कहा है कि यदि उन्हें उनके विवाह समारोह में कुछ पैसा मिलता है तो वे उसे दूसरों की मदद के लिए दान कर देंगे। वेबसाइट "फीमेल फस्र्ट डॉट को डॉट यूके" के मुताबिक ब्रांड कहते हैं कि वह और कैटी चाहते हैं कि यदि उनके विवाह पर उन्हें कुछ पैसा मिलता है तो वे उसे लोगों की मदद के लिए दान में दे देंगे।
भारत समाचार
रसेल, कैटी ने कहा, विवाह पर उपहार न लाएं





















