पुणे, 9 सितंबर। पुणे मेंशिगांव के एक आवासीय विद्यालय के 17 विद्यार्थी स्वाइन फ्लू पॉजीटिव पाए गए हैं। इनका विभिन्न अस्पतालों में इलाज किया जा रहा है। इलाज से विद्यार्थियों की हालत में सुघार है। स्वास्थ्य अघिकारियों ने बुघवार को बताया कि केके बिडला स्कूल में संक्रमण फैलने के बाद अघिकांश माता-पिता अपने बच्चों को घर ले गए हैं। यहां छात्रावास में करीब 500 छात्र हैं। इस बीच शहर में मंगलवार को स्वाइन फ्लू के आठ नए मामले सामने आए हैं। देश में स्वाइन फ्लू से सबसे ज्यादा 35 मौतें पुणे में ही हुई हैं।