कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

राष्ट्रमंडल खेल : खिलाडियों के बीच लोकप्रिय भारतीय डाक टिकट

नई दिल्ली। राष्ट्रमंडल खेल गांव और मुख्य मीडिया सेंटर के समीप स्थित डाकखानों में एथलीट और अन्य विदेशियों की भारी भी़ड दिख रही है। इसकी वजह और कुछ नहीं बल्कि भारतीय डाक टिकट हैं। डाकखानों में टिकट बिक्री काउंटर पर सबसे अधिक भी़ड देखी जा रही है।
पे़ड-पौधों और वनस्पतियों, खेल व कला-संस्कृति से सम्बद्ध खूबसूरत चित्रों वाले टिकटों की खूब बिक्री हो रही है। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय की ओर से जारी एक बयान में बताया गया है कि डाकघरों में डाक टिकटों पर आधारित किताब भी बिकी रही है। क्वींस बैटन के दिल्ली में पहुंचने के सम्बंध में एक विशेष कवर भी जारी किया गया है। खेल गांव में अक्षरधाम के समीप एक डाकघर बनाया गया है। अन्य डाकघर प्रगति मैदान में बने मुख्य मीडिया केंद्र के पास बनाया गया है।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें