जम्मू। पुलिस द्वारा दस किलोग्राम गांजे के साथ पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया।
सूत्रों के अनुसार सूचना के आधार पर पुलिस ने रविवार जम्मू शहर के त्रिकु टा नगर क्षेत्र में घाटी के अनंतनाग जिले के रहने वाले कमलनयन सिंह अैर मनजीत सिंह को गिरफ्तार किया। कमलनयन सिंह अनंतनाग जिले के छत्तासिंहपुर और मनजीत सिंह उसी जिले के हतपुरा का रहने वाला है।
पुलिस के अनुसार इन दोनों ने दौ टैक्सियों मे छह किलोग्राम गांजा लाकर त्रिकुटा नगर में नरेश कुमार नामक ऑटोरिक्शा चालक को दिया था। दूसरी तरफ रेहम्बाल क्षेत्र में पुलिस ने डोडा जिले के थाथरी क्षेत्र में रहने वाले मुकेश कुमार और रामसरण नामक दो व्यक्तियों को चार किलोग्राम गांजा सहिम गिरफ्तार किया।
भारत समाचार
दस किलोग्राम गांजा जब्त पांच गिरफ्तार





















