नई दिल्ली। देश में और तीव्र गति से मोबाइल फोन सेवा उपलब्ध कराने के लिए शुक्रवार को तीसरी पीढ़ी (3जी) के स्पेक्ट्रम की नीलामी शुरू हो गई। रविवार और राष्ट्रीय अवकाश को छो़डकर हर रोज चलने वाली नीलामी की इस प्रक्रिया में नौ कंपनियां- भारती एयरटेल, रिलायंस कम्युनिकेशंस, वोडाफोन एस्सार, आइडिया सेल्युलर, टाटा टेलीसर्विसेज, एयरसेल, एतिस्लात, एस. टेल और वीडियोकॉन टेलीकम्युनिकेशंस-भाग ले रही हैं। भारती एयरटेल, रिलायंस कम्युनिकेशंस, वोडाफोन एस्सार, टाटा टेलीसर्विसेज, आइडिया सेल्युलर और एयरसेल पूरे देश के स्पेक्ट्रम के लिए बोली लगा रही हैं जबकि वोडाफोन, एस टेल और एतिस्लात चुने हुए सर्किल के लिए बोली लगा रही हैं। इंटरनेट पर एक सुरक्षित वेबसाइट पर 22 सेवा क्षेत्रों के लिए यह नीलामी की जा रही है। इसमें कई दौर होंगे। ई-नीलामी के दौरान बोलीदाता को एक 3जी एस्पेक्ट्रम के लिए सरकार द्वारा तय 3500 करो़ड रूप, की कीमत का भुगतान करना प़डेगा। प्रत्येक दौर के बाद कीमतों में 10 फीसदी तक की वृद्धि होगी जो मांग के आधार पर तय की जाएगी।
भारत समाचार
3जी स्पेक्ट्रम की नीलामी, नौ कंपनियां लगा रही हैं बोली





















