रामपुर, 14 सितंबर। बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री जयाप्रदा और उत्तर प्रदेश के रामपुर से सांसद जयाप्रदा जब क्षेत्र में बाढ ग्रस्त इलाके का दौरा करने पहुंची तो डर के मारे रो पडी। जयाप्रदा रामपुर में बाढ से घिरे इलाकों का दौरा एक बैलगाडी पर बैठकर कर रही थी। इस दौरान पानी में उनकी बैलगाडी कई बार पलटते-पलटते बची। इससे जयाप्रदा डर गई। पानी के बीच चल रही बैलगाडी में जयाप्रदा के चेहरे पर मौत का साया मंडराने लगा और उनके खूबसूरत चेहरे का रंग मौत के खौफ के कारण उड गया। ऎसे में जिस रास्ते को पार करते हुए उन्हें घैर्य दिखाकर लोगों को ढाढस बंघाने की जरूरत थी उसी रास्ते पर डर से रोकर उन्होंने लोगों के सामने परेशानी और बढा दिया। दौरा करने के बाद वो शाम को वापस होटल पहुंची लेकिन वो उस भयानक लम्हें को नही भूला सकी। उन्होंने कहा कि एक पल के लिए तो उन्हें ऎसा लगा कि ये सफर उनकी जिंदगी का आखिरी सफर है।