कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

चीन की ओर भारतीय सैनिकों पर गोलीबारी

कोलकाता/गुवाहाटी, 15 सितंबर। चीनी सैनिकों ने नई कारगुजारी अब भारत के जवानों पर गोलियां बरसा कर की हैं। इससे पहले चीनी सैनिक भारत की सीमा में घुसकर पत्थरों पर चीन लिख गए थे। सूत्रों के मुताबिक सिक्कम में लाइन ऑफ कंट्रोेस से चीन की तरफ से की गई फायरिंग में आईटीबीपी के दो जवान घायल हो गए। उधर, चीन की इस गुस्ताखी के बाद मंगलवार को प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने भी मान लिया है कि पूर्वोत्तर में हालात कतई सामान्य नहीं हैं। यह घटना उत्तरी सिक्किम के केरैंग में करीब पंद्रह दिन पूर्व हुई थी, मगर इसका खुलासा अब हुआ है। मगर उच्चा पदस्थ खुफिया सूत्रों ने घटना की पुष्टि नहीं की है। 1996 में चीन और भारत के बीच हुए समझौते के बाद इस तरह की यह पहली घटना है। दोनों देशों ने तब एक दूसरे के खिलाफ गोलबारी न करने की शपथ ली थी। सूत्रों के मुताबिक चीन की मंशा सिक्किम के 2.1 स्क्वायर फीट वाले हिस्से पर दबाव बढाने की है। चीन ने पिछले साल भी इस इलाके में एक गश्ती दल को भेजा था। तब चीनी सैनिक भारतीय सीमा में एक किलोमीटर अंदर तक घुस आए थे। कुछ दिन पहले चीनी सेना ने भारतीय इलाके में घुसकर कुछ चट्टानों को लाल रंग से रंग दिया था। इस पर चीनी भाषा में चुंगक्यो चानी चीन लिखा गया था। इससे पहले लद्दाख में ही चीनी हेलिकॉप्टर के भारतीय इलाके पर उडान भरने की घटना सामने आई थी।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें