मुंबई, 15 सितंबर। आज देश के शेयर बाजार में भारी तेजी रही और सूचकांक अच्छीखासी बढत के साथ बंद हुए। बीएसई का सेंसेक्स 240 अंक ऊपर 16,454 पर और एनएसई का निफ्टी 83 अंक की बढत के साथ 4,892 पर बंद हुआ। बीएसई के मिडकैप सूचकांक और स्मॉलकैप सूचकांक में भी एक फीसदी से ज्यादा की तेजी रही। बीएसई पर अचल सम्पत्ति, घातु, बैंक और वाहन सूचकांक सबसे ऊपर रहे और कोई भी क्षेत्रीय सूचकांक गिरावट पर नही बंद हुआ। सेंसेक्स में डीएलएफ, हीरो होंडा, स्टरलाइट, हिंडाल्को, जेपी एसोसिएट्स, आरकॉम, एसबीआई आदि शेयर अच्छी बढत पर बंद हुए। लेकिन ओएनजीसी, भारती एयरटेल और एचयूएल के शेयरों में गिरावट दर्ज की गई। दोपहर 2 बजकर 20 मिनट पर बीएसई का सेंसेक्स 219 अंक की तेजी के साथ 16,433 पर और एनएसई का निफ्टी 78 अंक की बढत के साथ 4,886 पर कारोबार कर रहा था।