कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

सेना की टीम पर प्रतिबंध लगा

श्रीनगर/नई दिल्ली। जम्मू कश्मीर के खिलाफ सुरक्षा कारणों से श्रीनगर में रणजी ट्राफी मैच खेलने से ऎन मौके पर इंकार करने वाली सेना पर बीसीसीसआई ने इस साल के लिए प्रतिबंध लगा दिया। सेना ने पहले शे ए कश्मीर स्टेडियम मे होने वाले डिवीजन मैच में खेलने से इंकार कर दिया। इस स्टेडियम पर पांच साल बाद मैच होना था। प्रतिबंध लगने के बाद सेना ने बीसीसीआई से माफी मांग ली और नयी तारीखें देने पर खेलने की पेशकश भी की। जम्मू कश्मीर क्रिकेट संघ के प्रमुख फारूक अब्दुला और मुख्यमंत्री उमर अब्दुला की तीखी प्रतिक्रिया के बाद सेना ने कहा कि वह श्रीनगर में नयी तारीखें पर मैच खेलने को तैयार है। फारूक और उमर ने मामला प्रधानमंत्री और गृहमंत्री तक ले जाने की धमकी देते हुए कहा कि सेना ने राज्य के सुरक्षा हालात पर केन्द्र सरकार के सरकार आकलन को धता बताया है। बीसीसीआई ने मामले की गंभीरता को भांपते हुए सेना को तुरंत इस साल की रणजी ट्राफी से बाहर कर दिया और कहा कि आगे से कार्यवाही के बारे में फैसला कार्यसमिति की अगली बैठक में होगा।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें