नई दिल्ली। अगर आप उम्मीद लगा कर बैठे है कि नए साल में हवाई किराए में कमी होगी तो आपको निराशा हो सकती हैं, क्योंकि स्पाइसजेट नए साल में दस प्रतिशत किराया बढा देगी। कंपनी के चेयरमैंन अजय सिंह के अनुसार यात्रियों की संख्या में इजाफा हो रहा है लेकिन क्षमता नहीं बढ रही हैं। ऎसे में किरायों में बढोतरी जरूर हो सकती हैं। वहीं यात्रा एजेंट के लिए भी खबर अच्छी नहीं हैं। वित्त मंत्रालय ने यात्रा एजेंट को मिलनेवाले कमीशन या फीस पर टीडीएस काटने का आदेश दे दिया हैं। देशभर के आयकर आयुक्तों को ये परिपत्र भेज दिया गया हैं। यात्रा एजेंटों पर वित्त मंत्रालय ने निर्देश जारी किया है कि एयरलाइंस जो किराया तय करें और एजेंट जिस भाव पर टिकट बेचे, उसके अंतर पर टीडीएस लगेगा। ये एयरलाइंस की जिम्मेदारी होगी कि वो टीडीएस काटकर ही कमीशन का भुगतान करें। टीडीएस की दर दस फीसदी होगी।