बैंगलुरू 19,सितम्बर। अंजू बॉबी जॉर्ज ने निकट भविष्य में सन्यास लेने की संभावना को शुक्रवार को सिरे से खारिज कर दिया। एक कार्यक्रम में शिरकत करने यहां आयी 32 वर्षीया अंजू ने कहा, मैं तो अब भी खुद को युवा महसूस करती हू। अभी मेरा संन्यास लेने का कोई इरादा नही है। पिछले एक साल से भी अघिक समय से एडी की चोट के कारण ट्रैक से बाहर चल रही अंजू ने कहा कि वह अगले साल मई में होने वाले दोहा ग्रां प्री रेस से वापसी करेगी। उन्होंने गत वर्ष बीजिंग ओलंपिक खेलों के क्वालीफायर टूर्नामेंट में आखिरी बार शिरकत की थी।