कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

एनजीओ से 28 लद्दाखी बच्चे बचाए गए

जम्मू। जम्मू पुलिस ने रविवार को एक कमरे से 28 लद्दाखी बच्चों को बचा लिया। एक गैर सरकारी संगठन ने इन बच्चों को यहां कैद कर रखा था।
पुलिस ने संगठन के सात सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया। इन बच्चों को सोमवार को वापस लेह ले जाया जाएगा। इन बच्चों को यूथ मूवमेंट फॉर पीस नामक संस्थान शिक्षा मुहैया कराने के लिए जम्मू लाया था। आधिकारिक सूत्रों ने कहा कि सरकार इन बच्चों को हर तरह की मदद मुहैया कराएगी और उन्हें लेह में फिर से व्यवस्थित किया जाएगा। एनजीओ ने एक प्रतिष्ठित स्कूल में दाखिला कराने के लिए इन बच्चों को जम्मू लाया था। एनजीओ के गिरफ्तार सदस्यों में से एक रंजना ने संवाददाताओं को बताया कि उन्होंने कोई गैरकानूनी काम नहीं किया है और कहा कि वे दुर्भावनापूर्ण प्रोपागंडा के शिकार बन गए हैं। लद्दाख बुद्धिस्ट एसोसिएशन (एलबीए) के नेता पी.के. गुनजोंग ने संवाददाताओं को बताया, ""एनजीओ कथितरूप से बच्चों को बौद्ध से ईसाई बनाने की तैयारी कर रहा था।"" शिकायत मिलने के बाद जम्मू पुलिस ने जांच शुरू की और उसने पाया कि एनजीओ ने बच्चों को अगवा कर उन्हें कैद कर रखा था।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें