कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

एसबीआई आधार दर 7.5 प्रतिशत तय

मुंबई। देश के सबसे ब़डे ऋण प्रदाता भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने मंगलवार को अपनी आधार ऋण दर (बेस रेट) 7.5 प्रतिशत प्रतिवर्ष घोषित की। यह दर एक जुलाई से लागू होगी। आधार ऋण दर बैंक से लिए जाने ऋण पर लगने वाली न्यूनतम ब्याज दर है।
भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने अपनी नई नीति के तहत छोटे कर्जदारों से भेदभावपूर्ण बेंचमार्क प्रमुख उधार दर (बीपीएलआर) पद्धति को बदलने के लिए आधार दर सिस्टम लागू करने की घोषणा की थी। बीपीएलआर सिस्टम के तहत बैंक विभिन्न श्रेणियों के कर्जदारों पर अलग-अलग ब्याज दर लागू करते थे। इससे छोटे कर्जदारों को तुलनात्मक रूप से ज्यादा ब्याज देना प़डता था। नए आधार दर सिस्टम के तहत अब कोई बैंक आधार दर से कम दर पर कर्ज नहीं दे पाएंगे। प्रत्येक बैंक आधार दर की घोषणा करेंगे, ज्यादातर बैंक एक जुलाई से पहले आधार दर की घोषणा कर देंगे।
देश में कुल कर्ज का पांचवा हिस्सा वितरित करने वाला एसबीआई अपने प्रतिस्पर्धी बैंकों को ऋण बाजार में क़डी टक्कर दे रहा है। बाजार को एक अन्य ब़डे ऋण प्रदाता आईसीआईसीआई बैंक की आधार दर की घोषणा का इंतजार है, यह गुरूवार को घोषित किया जाएगा। 

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें