कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

गलतियों को सुघार कर बेहतर बनूगा : सोमदेव

नई दिल्ली, 22 सितंबर। भारत के डेविड विश्व कप मे अपने जबरदस्त प्रदर्शन से गु्रप में पहुंचने में अहम भूमिका निभाने वाले सोमदेव देवबर्मन अतंरराष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन के लिए अपने खेल में और सुघार करना चाहते है। सोमदेव ने जोहान्सबर्ग में दक्षिण अफ्रीका के रिक डी वोएस्ट को पांच सेटों तक खिचें मैराथन मुकाबले मे हार के कगार से वापसी करते हुए हरा दिया था। इस मैच ने ही इस जीत से ही भारत 11 वर्ष के लंब अंतराल के बाद अब दुनियाभर की चुनिंदा टीमों में जगह बना सका है। एक दिन बाद ही स्वदेश लौटे सोमदेव के पैर अब भी जमीन पर ही है। उन्होंने कहा मुझे इस बात का अहसास है कि वोएस्ट के खिलाफ मैने पहले दो सेटों में कई बडी गलतियां की थी, लेकिन एक बेहतर खिलाडी बनने के लिए मुझे इन पर जल्द ही काबू पाना होगा। खुद मैने भी जूनियर स्तर पर अपनी गलतियां कम करने के बाद ही सफलता पाई है और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी इसे अंजाम देना चाहता हूं। गौरतलब है कि सोमदेव की विश्व रैकिंग 133वीं है और वे इस समय भारत के नंबर वन एकल खिलाडी है।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें