मुंबई, 23 सितंबर। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) को चुनाव से पहले तगडा झटका लगा है। राकांपा के नेता और महाराष्ट्र सरकार के पूर्व मंत्री दौलतराव अहेर पार्टी से इस्तीफा देकर भाजपा में शामिल हो गए हैं। शिव सेना और भाजपा सरकार में मंत्री रहे अहेर का एक कार्यक्रम में भाजपा महासचिव गोपीनाथ मुंडे और प्रदेश अघ्यक्ष नितिन गडकरी ने मंगलवार रात पार्टी में स्वागत किया। कार्यक्रम में श्रीगोंडा कोऑपरेटिव चीनी कारखाने के अघ्यक्ष शिवाजीराव नगावदे भी भाजपा में शामिल हो गए।