मुंबई। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर दही की मटकी फो़डने की रस्म पूरी करने के दौरान गुरूवार को समूचे मुंबई में "गोविंदा" बने कई लोग घायल हो गए।
ये हादसे "दही हांडी" तक पहुंचने के लिए मानव-मीनार बनाने के दौरान हुए। बृहन मुंबई नगर निगम (बीएमसी) के आपदा प्रबंधन अधिकारी ने बताया, ""हमने अब तक 170 जख्मी गोविंदाओं को सरकारी अस्पतालों में भिजवाया। इनमें से 152 को उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। 18 लोग अब भी अस्पतालों में हैं। उनमें से कुछ की हालत गंभीर है।"" उन्होेने बताया, ""हमें अब भी और लोगों के घायल होने की सूचना फोन पर मिल रही है।"" उल्लेखनीय है कि दही हांडी समारोह इस वर्ष चरम पर पहुंच गया, क्योंकि कई स्थानों पर मटकी फो़डने का इनाम 25 लाख रूपये रखा गया था।
भारत समाचार
जन्माष्टमी : पूरे मुंबई में 170 "गोविंदा" घायल





















