कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

असम में आतंकी संगठन ने दी जैविक युद्ध की चेतावनी

गुवाहाटी। असम के एक आतंकी संगठन इंडियन मुजाहिदीन (असम) ने शनिवार को चेतावनी दी कि उनके समर्थकों को यदि गुवाहाटी केंद्रीय कारागार से 24 घंटे के भीतर (रविवार शाम तक) रिहा नहीं किया गया तो वह जैविक युद्ध शुरू करेगा। इंडियन मुजाहिदीन (असम) का ई-मेल गुवाहाटी के एक टी.वी. चैनल "न्यूज लाइव" को मिला, जिसे शनिवार शाम सात बजे प्रसारित किया गया।
तथाकथित संगठन का मार्केटिंग चीफ होने का दावा करने वाले तोहित खान द्वारा भेजे गए ई-मेल में असम सरकार को चेतावनी दी गई है कि यदि उनकी तीन मांगों को 24 घंटे के अंदर नहीं माना गया तो संगठन जैविक युद्ध छे़डेगा। ई-मेल में कहा गया है, ""गुवाहाटी के केंद्रीय कारागार में बंद हमारे सभी जिहादी भाइयों को रिहा किया जाए, असम में जिहाद के खिलाफ गतिविधियों को बंद किया जाए और असम में विकास की सभी परियोजनाओं को रोक दिया जाए।""

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें