कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

चीनी के बाद अब चाय बिग़ाड रही है जायका

नई दिल्ली, 26 सितंबर। चाय बगानों के उत्पादन पर कमजोर मानसून के असर के बीच खुदरा बाजार में मई के बाद से चाय की कीमतें 20 से 25 प्रतिशत तक बढ़ चुकी है।
दिल्ली के चाय व्यापारियों के अनुसार पिछले दो-तीन महीनों में चाय की खुदरा कीमतें एक चौथाई बढ़ गई है और खुली पत्ती चाय 170 रूपए प्रति किलोग्राम तो डिब्बा बंद चाय के भाव 200 रूपए किलोग्राम तक चले गए है। व्यापारियों की राय में चाय बाजार के और मजबूत होने की घारणा है।
एक स्थानीय व्यापारी के. मित्तल ने बताया कि खुली चाय के दाम ढाई-तीन महीनों में औसतन 140 रूपए से बढ़कर 170 रूपए किलोग्राम प्रति हो गए है। दिल्ली के बाजारों में बिकने वाले विभिन्न लोकल ब्रांडो की कीमतें खुली चाय से 25-30 रूपए ज्यादा है। किराना व्यावसायी सुघीर माहेश्वरी ने कहा कि ब़डे ब्रांडो की चाय 35 से 40 रूपए महंगी हो गई है और उनके औसत भाव 270-280 रूपए प्रति किलोग्राम तक हो गए है।
टी बोर्ड ऑफ इंडिया के आंक़डों के अनुसार, इस साल जनवरी से जुलाई तक देश में चाय का उत्पादन 46.08 करो़ड किलोग्राम रहा है, जबकि 2008 में जनवरी से जुलाई की अवघि के दौरान देश में चाय का उत्पादन 47.66 करो़ड किलोग्राम था। पिछले साल की तुलना में इस साल जनवरी से जुलाई तक चाय उत्पादन में 1.57 करो़ड किलोग्राम की कमी आई है।
असम में चाय बागान में हिस्सेदारी रखने वाले चाय के व्यापारी किशन का मानना है कि अगर इस बार आगामी महीनों में मौसम अनुकूल नही रहा तो चाय के दाम और बढ़ सकते है। टी बोर्ड के मुताबिक, कम बारिश की वजह से चाय का उत्पादन प्रभावित हुआ है। यदि उत्पादन और घटता है, तो इस साल चाय की कीमतें 10 से 15 प्रतिशत और बढ़ सकती है।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें