कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

माही की अदाएं

मुंबई। फिल्म "देव डी" और "गुलाल" से हिंदी फिल्मों में दस्तक दे चुकी माही गिल अपनी मल्टीप्लेक्स सिनेमा की हीरोइन वाली छवि तोडने को बेकरार हैं। लोग उनकी तुलना बॉलीवुड की बेहतरीन अभिनेत्री तब्बू से करते हैं। उनके प्रशंसक चाहते है कि वे थोडा गंभीर रोल करें। सौभाग्य से उन्हें ऎसी फिल्में मिल भी रही हैं, लेकिन उनके दोस्तों का कहना है कि उन्हें अपनी समकालीन हीरोइनों करीना और कैटरीना की तरह ग्लैमरस और सेक्सी रोल करने चाहिए। इस सलाह को मानकर उन्होंने विनय शुक्ला की फिल्म "मिर्च" में आयटम सांग किया। इतने से ही उनका जी नहीं भरा। अब बोल्ड छवि बनाने के लिए उन्होंने कामसूत्र की मादक मुद्राओं में तस्वीरें खिंचवाई हैं। यह तस्वीरें जल्दी ही एक पत्रिका के कवर पेज पर छपेंगी। दोस्तों की यह सलाह कहीं माही को उल्टी न पड जाए। बॉलीवुड का इतिहास गवाह है सेक्स सिंबल बनी हीरोइन ज्यादा समय तक इंडस्ट्री में टिक नहीं पाई हैं।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें