भारत समाचार
हार के लिए गेंदबाज जिम्मेदार : धोनी

धोनी ने कहा पहले ही मैच में गेंदबाजों ने पाकिस्तानी बल्लेबाजों को खूब रन दिये है और यही हाल रहा तो अच्छा है कि सामान बांघ कर हम लोग घर लौट जाये। शनिवार को पाकिस्तान से 54 रनों से हारने के बाद घोनी ने कहा कि यदि हमें सेमीफाइनल में पहुचना है तो आस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज के खिलाफ दोनों मैच जीतने होंगे। उन्होंने कहा कि अब ये प्रतिस्पर्घा हमारे लिए आर या पार की लडाई बन गई है और यदि अगले दो मैचों में हम सुघार नहीं करते तो सामान बाघ कर लौटना ही बेहतर है।
गेंदबाजों से खफा भारतीय कप्तान धोनी ने कहा कि प्रारंभ के आठ ओवरों में हमने शार्ट पिच की गेदे फेकी और पाकिस्तानियों को चौके-छक्के ज़डने के मौके दिये।




















