नई दिल्ली, 4 अक्टूबर। मशहूर टीवी स्टार किम करदाशियां ने अब जिंदगी में कोई भौंडा वीडियों टेप फिर से नही बनाने की कसम खा ली हैं। मॉडल से अभिनेत्री बनीं 28 साल की किम ने फिर से वैसा वीडियों टेप न बनाने का फैसला किया है जिसमें उन्हें और उनके ब्वॉयफ्रेंड रे जे को दिखाया गया था। यह टेप 2007 में लीक हो गया था। एसशोबिज के अनुसार कॉस्मोपॉलिटन मैग्जीन को दिए गए एक इंटरव्यू में किम ने कहा कि मैं एक ही गलती दोबारा नही करती। डेटिंग लाइफ की बाबत पूछे जाने पर किम ने कहा कि मुझे अपने करियर और फैमिली के बीच तालमेल बिठाने की जरूरत हैं।