कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

टि्वटर से अलग हो सकते है सलमान

नई दिल्ली। आलोचनाओं के शिकार बॉलीवुड स्टार सलमान खान टि्वटर से बिदाई लेने की तैयारी कर रहे है। सलमान 26/11 के आतंकी हमले पर उनकी टिप्पणियों पर हुए एक विवाद के बाद टि्वटर से अलग होने के विषय में सोच रहे हैं।
उन्होंने टि्वटर पर लिखा है, ""मैं टि्वटर से अलग हो सकता हूं। मैं ऎसा करना नहीं चाहता हूं लेकिन इसके सिवा क्या कर सकता हूं। मुझे लगता है कि मैंने ग़डब़डी की, मैं माफी चाहता हूं। माफी मांगने में कोई शर्म नहीं है।"" गौरतलब है कि एक पाकिस्तानी टीवी चैनल को दिए साक्षात्कार में 44 वर्षीय सलमान ने कहा था कि 26/11 के आतंकवादी हमले को केवल इसलिए बहुत ज्यादा तूल दिया गया क्योंकि इसमें संभ्रांत वर्ग को निशाना बनाया गया था लेकिन बाद में उन्होंने अपनी इस टिप्पणी के लिए माफी मांगी थी।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें