नई दिल्ली। भारत में पिछले हफ्ते स्वाइन फ्लू के मामलों में तेजी से कमी आई। इसकी जानकारी स्वास्थ्य मंत्रालय ने सोमवार को दी।
मंत्रालय के एक प्रवक्ता ने बताया कि 24 अक्टूबर को समाप्त हुए सप्ताह के दौरान देशभर से डेंगू के कूल 46 मामले सामने आए जबकि इससे पिछले हफ्ते में 98 मामले देखने को मिले। बीते सप्ताह के दौरान इसकी चपेट में आने से 10 लोगों की मौत हुई। इनमें चार लोगों की मौत राजस्थान में, तीन की हरियाणा में, दो की महाराष्ट्र में तथा एक व्यक्ति की मौत गुजरात में हुई। प्रवक्ता के अनुसार पिछले हफ्ते तमिलनाडु में डेंगू के सबसे अधिक 14 नए मामले सामने आए और कर्नाटक में 13 व दिल्ली में पांच मामले देखने को मिले।





















