कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

सितंबर में कारों की बिक्री में 20.61 प्रतिशत की बढ़ोतरी

नई दिल्ली, 13 अक्टूबर। देश के ऑटो मार्केट की रौनक त्यौहारों के मौके पर लौटने लगी हैं। सितंबर में कारों की बिक्री में 20.61 प्रतिशत की बढोतरी दर्ज की गई है और अब चालू वित्त वर्ष में घरेलू बाजार में कार बाजार में 10 प्रतिशत से अधिक की बढ़ोतरी की उम्मीद जगी हैं। गंभीर वित्तीय संकट से प्रभावित पिछले वित्त साल में कारों की बिक्री में सिर्फ 1.31 प्रतिशत का इजाफा हुआ था। इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चर्स के संगठन सियाम के अनुसार, देश में सितंबर माह में 1,29,683 कारों की बिक्री दर्ज की गई, जबकि बीते वर्ष की इसी अवधि में 1,07,517 कारें बिकी थीं। चालू वित्त वर्ष की पहली छमाही में कारों की बिक्री में 14.75 प्रतिशत की उल्लेखनीय बढ़ोतरी दर्ज हुई हैं। पहली छमाही में कारों की बिक्री 6,89,339 इकाई रही हैं, जबकि पूर्व वित्त वर्ष की इसी अवधि में 6,00,738 कारें बिकी थीं। सियाम के महानिदेशक दिलीप शेनाय ने कहा कि प्रोत्साहन पैकेज तथा ब्याज दरों में कटौती की वजह से कारों की बिक्री में इजाफा हुआ हैं। अब हम चालू वित्त वर्ष में दो अंक की वृद्धि दर की उम्मीद कर रहे हैं। इस दौरान देश में दोपहिया वाहनों की बिक्री में भी बढ़ोतरी हुई हैं और यह पिछले साल सितंबर के 7,78,424 से 7.6 प्रतिशत बढ़कर 8,38,150 हो गई हैं। सितंबर 2009 में घरेलू बाजार में 6,73,891 मोटरसाइकिलों की बिक्री हुई है, जो पिछले साल की इसी अवधि के 6,32,369 के मुकाबले 7.6 प्रतिशत अधिक हैं।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें