कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

तकनीकी समिति करेगी खेल तैयारियों का निरीक्षण

नई दिल्ली, 13 अक्टूबर। राष्ट्रमंडल खेलों की फेडरेशन की आमसभा के लिए आए विदेशी मेहमानों की खातिरदारी मे जुटे राष्ट्रमंलन खेल आयोजन समिति के अधिकारी इस बात से आश्वस्त थे कि खेल संबंधित तैयारी को लेकिन भले ही प्रतिनिधिमंडल खुश न हो मेहमानबाजी से जरूर खुश हो जाएगा। मगर ऎसा हुआ नहीं। फेडरेशन की आमसभा के तुरंत बाद अशोक होटल में मीडिया से मुखतिब होने तक कामनवेल्थ गेम्स फेडरेशन के अध्यक्ष माइकल फेनेल ने राष्टंमडल खेल आयोजन समिति को अंधेरे में रखा।
निर्धारित समय से दो घंटे देरी से शाम साढे छह बजे जब मीडिया से रूबरू होने के क्रम में आयोजत समिति के अध्यक्ष सुरेश कलमाडी ने दो मिनट में अपनी बात खत्म कर फेनेल को संबोध्çात करने को कहा तो कुछ देर तक मंच पर बैठे सभी अधिकारी खुश नजर आए। मगर खेल के दौरान सुरक्षा, फिजी को खेल में शिकस्त करने सहित अन्य कुछ बिंदुओ पर बोलने के बाद जब फेनेल ने राष्ट्रमंडल खेल से संबंधित तैयारियों पर बारीकी से निरीक्षण के लिए एक हाई लेवल टेक्नीकल रिव्यू पैनल बनाने का ऎलान किया तो कलमाडी का चेहरा उतर गया। माइकल फेनेल करीब 45 मिनट तक मीडिरा को खेल से संबंधित तैयारियों, साइट विजिट, खेल गांव का जायजा दिल्ली पहुंचने के अपनु अनुभव को बयां किया। शुरू के 20 मिनट तक जो कुछ उन्होने बोला उसे आयोजिन समिति के तमाम अधिकारी खुश नजर आए। मगर उसके बाद जैसे ही रिव्यू पैनल बनाने की बात कही। फेनेल के साथ मंच पर सामान्य मुद्रा में बैठे आयोजन समिति के अध्यक्ष सुरेशा कलमाडी बिल्कुल शांत हो गए। इसके बाद फेनेल के बयान पर कोई भाव नहीं प्रकट किया।
प्रधानमंत्री से मुलाकात को लेकर माइकल फेनेल ने कहा कि चूंकि इस सप्ताह में ज्यादातर प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह दिल्ली से बाहर थे। इस कारण मुलाकात नहीं हो पाई लेकिन पिछले दिनों राष्ट्रमंडल खेल की तैयारियों को लेकर प्रधानमंत्री तथा भारत के केन्द्रीय खेल मंत्री एमएस गिल के बीच जो बाज हुए थी उसे ख्ेाल मंत्री ने बताया जिससे वह संतुष्ट है।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें