नई दिल्ली, 15 अक्टूबर। ताशकंद एटीपी चैलेजर के एकल में सोमदेव देववर्मन के साधे सेटो मे हारने के हाथ ही भारतीय चुनौती समाप्त हो गई लेकिन रोहन बोपन्ना अपने जोडीदार येन सुन लू के साथ इस टेनिस टूर्नामेंट के युगल वर्ग के सेमीफाइनल में प्रवेश करने में सफल रहे। सातवीं वरीयता प्राप्त सोमदेव दूसरे दौर के मैच में रूस के अलेस्सांद्र कुद्रयावत्सेव से 3-6, 4-6 से हारे। सोमदेव को दूसरे दौर में पहुंचने के लिए नौ एटीपी अंक और 2150 डाल पुरस्कार राशि के तौर पर मिले। बोपन्ना ने हालांकि तइपें के लू के साथ मिलकर इनिगो सेरवेटेस हाूगन और गुलरेमा प्लासो को 6-3, 6-4 से पराजित करके टूर्नामेंट में भारत चुनौती बनाए रखी।