कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

मुझे बदनाम करने की साजिश : रॉड्रिग्स

चंडीगढ़। केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ के मुख्य प्रशासक और पंजाब के राज्यपाल एसएफ रॉड्रिग्स ने कहा कि उन्हें बदनाम करने की साजिश की जा रही है। रॉड्रिग्स, राजीव गांधी चंडीगढ़ टेक्नीकल पार्क फेज-3 को लेकर गृह मंत्रालय की स्पेशल ऑडिट टीम की टिप्पणियों से खफा हैं। केंद्रीय मंत्री और चंडीगढ़ के सांसद पवन कुमार बंसल पर सीधा हमला करते हुए रॉड्रिग्स ने कहा, चंडीगढ़ मेगा प्रोजेक्ट पर उंगली उठाना एकदम गलत है। केंद्रीय सतर्कता आयोग ने केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ में चल रहे दो मेगा प्रोजेक्ट में ग़डब़डझाले का इशारा करते हुए मामले की सीबीआई जांच की सिफारिश की थी। मालूम हो कि रॉड्रिग्स का पांच साल का कार्यकाल 16 नवंबर को खत्म हो रहा है।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें