कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

मारूति ने बढ़ाई कारों की कीमत

नई दिल्ली। भारत की सबसे ब़डी कार निर्माता कंपनी "मारूति सुजुकी इंडिया" ने शुक्रवार को अपने सभी वाहनों की कीमतों में 10,000 रूपये तक की बढ़ोतरी कर दी। कंपनी ने यह कदम उत्पादन लागत में वृद्धि और नए उत्सर्जन मानकों के मद्देनजर उठाया है। कंपनी ने एक बयान में कहा, ""उत्पादन लागत में हुई वृद्धि और विशेष प्रदूषण मानक (बीएस-4) के लागू हो जाने की वहज से "मारूति सुजुकी इंडिया" ने कारों के कुछ मॉडलों की कीमतें बढ़ाने का फैसला किया है।"" गौरतलब है कि प्रदूषण की रोकथाम के लिए सरकार ने वाहन निर्माता कंपनियों पर "भारत स्टेज-4" नाम से एक मानक स्थापित किया है, जो एक अप्रैल 2010 से लागू हो गया। मारूति ने रिट्ज और ए-स्टार कारों के दाम 1,000 रूपये बढ़ाया है, जबकि स्टाइलों और स्विफ्ट क्रमश: 2,500 और 3,750 रूपये मंहगी हो जाएंगी। कंपनी ने अन्य कारों जैसे डिजायर 7,000 रूपये और मध्यम आकार की एएसक्स4 की कीमत में 9,000 रूपये की वृद्धि की है।  

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें