कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

जल्द शादी करेंगी पेनेलोप

लंदन। हॉलीवुड अभिनेत्री पेनेलोप कू्रज जल्द ही शादी करने जा रही हैं। खबर है कि वो साल खत्म होने से पहले दिसंबर माह में ही ऑस्कर पुरस्कार विजेता बॉयफ्रेंड जेवियर बारडेम से विवाह कर लेंगी। कुछ दिनों पहले ही पेेनेलोप कू्रज की प्रेंग्नेंसी को लेकर काफी अफवाहें उडी थीं। पेनेलोप चाहती है कि उनकी शादी क्रिसमस के मौके पर हो और उन्होंने इसे ध्यान में रखते हुए शादी की तैयारियां भी करनी शुरू कर दी हैं। एक करीबी का कहना है कि पेनेलोप और जेवियर जल्द ही शादी कर लेंगे। इसके साथ ही ये भी पता चला है कि पेनेलोप की प्रबल इच्छा है कि उनकी शादी का गाऊन स्पेनिश डिजायनर तैयार करे। उम्मीद की जा रही है कि स्पेनिश ब्रांड हाऊस ऑफ बैलेंसिएगा द्वारा ये शादी का परिधान तैयार किया जाएगा। इसी ब्रांड ने अभिनेत्री सलमा हयाक की शादी का ड्रेस तैयार किया था।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें