कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

मैच फिक्सिंग विवाद : अगर मेरी सिफारिशों पर अमल होता...

नई दिल्ली। पाकिस्तान में वर्षो पहले मैच फिक्सिंग विवाद की जांच कर चुके मलिक मोहम्मद कय्यूम का कहना है कि अगर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) उनकी सिफारिशों पर सही ढंग से अमल करता तो आज पाकिस्तानी क्रिकेट को इस तरह से शर्मसार नहीं होना प़डता। उल्लेखनीय है कि पीसीबी ने वर्ष 1998 में मैच फिक्सिंग विवाद के सामने आने के बाद कय्यूम के नेतृत्व में एक आयोग का गठन किया था। कय्यूम ने अपनी रिपोर्ट में कई सिफारिशें की थीं। मसलन, खिलाç़डयों की पूरी संपत्ति की जांच की जाए और दोषियों पर क़डी कार्रवाई हो। इस रिपोर्ट के आने के बाद महज दो खिलाç़डयों सलीम मलिक और अताउर्रहमान पर पाबंदी लगाई थी। उस दौरान वसीम अकरम सरीखे खिलाç़डयों का नाम भी इस विवाद में उछला था। फिक्सिंग के ताजा मामले पर भारत के एक निजी टेलीविजन चैनल से बातचीत में कय्यूम ने कहा, ""अगर उस दौरान मेरी रिपोर्ट पर सही ढंग से अमल कर लिया गया होता तो संभव है कि आज यह दिन नहीं देखने को मिलता। यह बात दुरूस्त है कि पीसीबी ने उस पर पूरी कार्रवाई नहीं की।"" पाकिस्तान के तीनों आरोपी खिलाç़डयों को अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) द्वारा निलंबित किए जाने को कय्यूम ने अनुचित करार दिया। उन्होंने कहा, ""आईसीसी का फैसला एकतरफा लगता है। पहले जांच पूरी होने देनी चाहिए थी। इसके बाद कोई कदम उठाया जाता।"" गौरतलब है कि मैच फिक्सिंग के ताजा विवाद में पाकिस्तानी टीम के कप्तान सलमान बट्ट, तेज गेंदबाज मोहम्मद आमेर और मोहम्मद आसिफ के नाम सामने आए हैं। इन्हें टीम से बाहर कर दिया गया है। इनके खिलाफ जांच चल रही है।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें