कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

अमेरीका : साल भर में हो गए 100 बैक दिवालिया

न्यूयार्क। अमेरीका में शुक्रवार को नियामकों द्वारा दो अन्य बैकों को प्रबंध अपने हाथों में लेने के बाद इस वर्ष वहां दिवालिया होने वाले बैकों की संख्या 101 हो गई है। समाचार एजेंसी "डीपीए" के अनुसार वर्ष 1930 की मंदी के बाद की सबसे बडी मंदी के नए शिकार फ्लोरिया और जार्जिया के क्षेत्रीय बैक हुए है। कई बडे निवेश बैकों के दिवालिया होने के बाद फेडरल रिजर्व बैक ने कई बैकों को बचाने के लिए वित्तीय राहत पैकेज दिए। इसके बावजूद मंदी की चपेट में आने से 100 से अधिक छोटे, स्थानीय और क्षेत्रीय बैक दिवालिया हुए। दिवालिया होने वाला सौवां बैक फ्लोरिडा ने नेपल्स के स्थित 6.6 करोड डॉलर की संपति मृल्य वाला पार्टनर्स बैक है। अमेरीका में छोटी जमाओं के संरक्षण की जिम्म्मेदारी संभालने वाले "फेडरल डिपॉजिट इंश्योरेंस कॉरपोरेशन (एफडीआईसी)" ने फ्लोरिडा के ही स्ट्रागेट बैक पार्टनर्स बैक के अधिग्रहण की घोषणा की। जार्जिया स्थित 11.1 करोड डॉलर मूल्य संपति वाले बैक का अधिग्रहण जार्जिया के ही एमेरिज बैक ने किया।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें