लंदन। हॉलीवुड अभिनेत्री जेमा आर्टर्टन कहती हैं कि "क्लैश ऑफ द टाइटंस 2" में अभिनय के साथ अपने पुराने किरदार इयो में लौटना एक रोचक अनुभव होगा।
वेबसाइट "कांटेक्ट म्यूजिक डॉट कॉम" के मुताबिक 24 वर्षीय जेमा ने इस श्रेणी की पहली फिल्म में इयो की भूमिका निभाई थी। वह कहती हैं कि इस नई फिल्म में वह राल्फा फीनीज और लिएम नीसन के साथ और ज्यादा दृश्य देना चाहेंगी क्योंकि पहली फिल्म में उन्हें उन दोनों के साथ ज्यादा काम करने का अवसर नहीं मिला था। जेमा कहती हैं कि पहले के किरदार में फिर लौटना बहुत रोचक होगा क्योंकि आपको पुराने अनुभव याद आएंगे और आप अपने अभिनय में निखार ला सकेंगे। जेमा ने खुलासा किया कि वह इस फिल्म में काम करने के प्रति ज्यादा उत्साहित इसलिए हैं क्योंकि यह 3डी फिल्म होगी।
भारत समाचार
रोचक होगा क्लैश ऑफ टाइटंस 2में अभिनय करना: जेमा





















