कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

गलती से हटा इरफान का नाम

मुंबई। भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने बुधवार को उस समय अजीबोगरीब स्थिति पैदा कर दी जब खराब फर्म से जूझ रहे इरफान पठान को गलती से 2009-10 सत्र के लिए अनुबंधित खिलाडियों की सूची से बाहर कर दिया गया। बीसीसीआई ने जब अनुबंध के लिए 40 खिलाडियों के नाम की घोषणा की तो बोर्ड के सचिव एन.श्रीनिवासन ने प्रेस विज्ञçप्त में गलती से इरफान नाम छो़ड दिया। एक घंटे के अंदर श्रीनिवासन ने स्पष्टीकरण जारी करते हुए कहा कि इरफान का नाम मीडिया को भेजी सूची से गलती से रिटेनरशिप सूची में शामिल होने से छूट गया। उन्होंने कहा, "वह इस सूची का हिस्सा है और ग्रेड "सी" में शामिल है।" इरफान का नाम शामिल होने के बाद अनुबंधित खिलाडियों की संख्या 41 हो गई है।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें