मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर इन दिनों काफी खुश दिख रहे हैं क्योंकि जल्द ही वे मामा बनने वाले हैं।
रणबीर की बहन रिद्धिमा साहनी प्रेगनेन्ट हैं। वे जल्द ही अपने पहले बच्चो को जन्म देने वाली हैं। ऋषि कपूर व नीतू कपूर और रणबीर अपने परिवार के नए सदस्य के आने की खबर सुनकर काफी खुश हैं। रिद्धिमा की शादी 25 जनवरी 2006 को दिल्ली के बिजनेसमैन भरत साहनी के साथ हुई थी।





















