शिमला। पर्यटन के लिए मशहूर शिमला में आजकल हनुमान की 108 फुट वाली प्रतिमा सैलानियों को खूब आकर्षित कर रही है।
यहां के स्थानीय निवासियों का हालांकि कहना है कि इससे यहां की हरियाली प्रभावित हो रही है, इसलिए इस तरह के निर्माण कार्य यहां नहीं होने चाहिए।
देवदार के हरे-भरे पे़डों के बीच शहर के सबसे ऊंचे स्थान पर ऎतिहासिकस्थलों में से एक माउंट जाखू के बीचोंबीच हनुमान की यह प्रतिमा स्थापित की गई है।
8,500 फुट में फैले मंदिर परिसर में इस विशालकाय प्रतिमा को मुख स्वास्थ्य संबंधी उत्पाद बनाने वाली कंपनी जेएचएस सेवेंडगार्ड लैबोरेटरीज लिमिटेड की ओर से स्थापित किया गया है।
गौरतलब है कि इस मंदिर का उद्घाटन मुख्यमंत्री प्रेमकुमार धूमल व अभिनेता अभिषेक बच्चन 4 नवंबर को करेंगे।
80 वर्षीय वृद्ध मनमोहन मलिक का कहना है कि चांदनी रात में जब यहां के पह़ाडों में लाइटें जलती हैं तो यहां का नजारा देखते ही बनता है।
उन्होंने कहा कि सरकार को अब इस हरे-भरे क्षेत्र में किसी भी तरह के निर्माण कार्य करने की अनुमति नहीं देनी चाहिए।
भारत समाचार
आकर्षण का केंद्र बनी हनुमान की 108 फुट की प्रतिमा





















