भारत समाचार
परवीन पर फिल्म बनाएंगे हॉलीवुड निर्माता

वह अपने समय से काफी आगे थीं। फिल्म उनके और महेश भट्ट के असफल प्रेम और कबीर बेदी और अमिताभ बच्चन के साथ उछले प्रेम प्रसंगों पर केद्रित होगी। 1970-80 के दशक में सिल्वर स्क्रीन पर अपनी बोल्ड ब्यूटी का जलवा बिखेरने वाली इस अभिनेत्री की ज्यादातर फिल्में बॉक्स ऑफिस पर सुपर हिट रहीं।
इसके बावजूद अपने वक्त की इस ब्यूटी क्वीन की मौत बेहद दुखद और गुमनामी में हुई। रेनॉल्ड्स को शायद इसी वजह से लगा कि परवीन की जिंदगी से जुडे उन हालात और उनकी आपबीती पर फिल्म बनानी चाहिए। वैसे रेनॉल्ड्स अपनी इस फिल्म को पूरी तरह से परवीन पर बेस नहीं बताते, लेकिन मुताबिक इस फिल्म को बनाने की प्रेरणा उन्हें इसी अभिनेत्री की आपबीती जानने के बाद मिली। इस फिल्म में परवीन बॉबी का किरदार शिखा पूरी निभा रहीं हैं।




















