भारत समाचार
अभिनेता के साथ अच्छे कुक भी है रणबीर

यूनिट के एक सदस्य के मुताबिक रणबीर ने इस फिल्म के सेट पर स्वादिष्ट खाना बनाया और सबको खिलाया। रणबीर को कुकिंग बेहद पसंद है और उन्होंने पंजाबी खाना बनाया। रणबीर ने युनिट के सदस्यों को चकित करते हुए एक दिन कहा कि खाना वे बनाएंगे। चूंकि रणबीर पंजाबी है, इसलिए खाना थोडा तीखा था, इसके बावजूद सभी ने इसका खूब आनंद लिया।




















