कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

उमर ने चिदम्बरम, सोनिया से भेंट की

नई दिल्ली। जम्मू एवं कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने सोमवार को केन्द्रीय गृह मंत्री पी. चिदम्बरम और संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग)अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात कर उन्हें घाटी के घटनाक्रमों से अवगत कराया। उमर ने यह मुलाकात सुरक्षा मामलों की केन्द्रीय मंत्रिमंडलीय समिति (सीसीएस) की कश्मीर के हालात पर चर्चा के लिए सोमवार को होने वाली महत्वपूर्ण बैठक से चंद घंटे पूर्व की। नेशनल कांफे्रंस के एक शीर्ष नेता ने नाम उजागर न करने की शर्त पर आईएएनएस को बताया, ""समझा जाता है कि मुख्यमंत्री ने दोनों बैठकों में राजनीतिक पैकेज की जरूरत और कम से कम कुछ जिलों से सशस्त्र बल विशेषाधिकार अधिनियम (एएफएसपीए) वापस लेने की जरूरत दोहराई।"" सूत्रों ने बताया कि चिदम्बरम से उमर की बैठक 40 मिनट तक चली। उसके बाद उन्होंने सोनिया से भेंट की।  

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें