कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

कोडा के घर मिली नोट गिनने की मशीनें

रांची। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोडा पर आयकर और प्रवर्तन निदेशालय का शिकंजा कसता जा रहा है। विभाग को कोडा से पूछताछ के दौरान कई महत्वपूर्ण जानकारियां मिली हैं। छापे के दौरान कोडा के निवास से नोट गिनने वाली चार मशीनें भी मिली हैं। पूछताछ में कोडा ने कबूल किया है कि मुख्यमंत्री रहते हुए उन्होंने थाईलैंड की यात्रा निवेश के उद्देश्य से की थी। हालांकि पूछताछ के बीच ही कोडा रांची के अपोलो अस्पताल में भर्ती हो गए हैं।
दरअसल पिछले पांच दिनों से लगातार चल रही पूछताछ के बाद मंगलवार को अचानक कोडा की तबीयत खराब हो गई थी। इसके बाद उन्हें रांची के अपोलो अस्पताल में दाखिल कराया गया। कोडा को पेट दर्द और उल्टी की शिकायत के बाद अस्पताल में दाखिल कराया गया था। बताया जाता है कि मधु कोडा पूछताछ से पहले भी अस्पताल में भर्ती थे।
मुंबई में छापे के दौरान आयकर विभाग को ऎसे दस्तावेज मिले हैं जिससे यह साबित होता है कि मधु कोडा ने दुबई के अब्दुल भाई नाम के व्यक्ति को 375 करो़ड रूपए हवाला के जरिए भेजे थे। यही नहीं, इसके पहले अब्दुल भाई को हवाला के जरिए ही 125 करो़ड रूपए भेजे गए। सूत्रों के मुताबिक इसी व्यक्ति को 125 करो़ड रूपए और भेजे जाने थे।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें