भारत समाचार
दुनिया में चार अरब मोबाइल

रिपोर्ट कहती है कि हम मोबाइल उपभोक्ता एक दिन में औसतन में 15 से 20 मिनट मैसेज भेजने में लगता है जबकि मोबाइल पर चैटिंग करने की प्रवृत्ति दिन ब दिन बढ रही है। इस तरह हर उपभोक्ता दिन में औसतन 40 से 45 मिनट मोबाइल पर मनोरंजन गतिविधियों का मजा लेने मे बिताता है।
मोबाइल पर मल्टीमीडिया और गेम खेलने की प्रवृत्ति भी बढ रही है। कंपनी के अध्यक्ष केदार सोहोने में कहा कि मोबाइल से एक्सेस की जाने वाली वेबसाइटों पर गूगल शीर्ष पर है। उसके बाद जीमेल, याहू,ओरकूट और गेटजार का नंबर आता है। ट्रेवल एंड टूरिज्म के क्षेत्र में भारतीय रेलवे की वेबसाइट मोबाइलधारकों में सबसे लोकप्रिय है। वर्ष 2015 तक देश में इंटनेट इस्तेमाल करने वालों की संख्या 30 करोड तक पहुंचने की संभावना है जिससे हर क्षेत्र में एक नई क्रांति का संचार होगा। सोहोनी ने कहा कि देश में मोबाइल फोन उपभोक्ताओं के व्यवहार और गतिविधियों पर नजर रखने का आइडिया एकदम नया है। अमेरीका में पहले सी ही तीन कंपनियां इस काम में जुटी हुई है।




















