कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

बिहार चुनाव : चौथे चरण के लिए तैयारी पूरी (लीड-1)

पटना। बिहार विधानसभा चुनाव के 243 सीटों में से चौथे चरण में सोमवार को आठ जिलों की 42 सीटों के लिए मतदान होने हैं। इसमें एक करो़ड से ज्यादा मतदाता 568 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। मतदान शांतिपूर्ण कराने के लिए सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। चौथे चरण की 42 सीटों में पटना के 10, बेगुसराय के सात, खगç़डया के चार, भागलपुर के सात, बांका के पांच, जमुई के चार, मुंगेर के तीन और लखीसराय जिले की दो विधानसभा सीटें हैं। सबसे ज्यादा 24 प्रत्याशी सुल्तानगंज विधानसभा क्षेत्र में हैं तो सबसे कम आठ-आठ प्रत्याशी कटोरिया और अलौली विधानसभा से चुनावी समर में हैं। इस चरण में कुल 1,00,47,974 मतदाता 58 महिलाओं सहित 568 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। मतदाताओं को अपने मताधिकार का उपयोग करने के लिए 10,400 मुख्य तथा 316 सहायक मतदान केन्द्र बनाए गए हैं। बयालीस में से 28 विधानसभा क्षेत्रों में सुबह सात बजे से शाम के पांच बजे तक मतदाता अपने मत डालेंगे जबकि सुरक्षा के दृष्टिकोण से अलौली, सूर्यगढ़ा, तारापुर, जमालपुर, कटोरिया, बेलहर, सिकन्दरा, जमुई, झाझा, बछव़ाडा, तेƒ़ाडा, बेगुसराय, बखरी और चकाई विधानसभा क्षेत्रों में तीन बजे तक मत डाले जा सकेंगे।
राज्य के पुलिस महानिदेशक नीलमणि ने रविवार को बताया कि एक नवंबर को जब मतदान चल रहा होगा तो उन क्षेत्रों में जमीन ही नहीं, आसमान पर भी सुरक्षा के तग़डे प्रबंध होंगे। उन्होंने बताया कि यह पहला मौका है जब पटना में मतदान के दौरान एयर सर्विलेंस की व्यवस्था की गई है। इस चरण के मतदान के लिए सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के चार हेलीकॉप्टर मंगवाए गए हैं। इनमें दो धु्रव और दो एमआई-17 हेलीकॉप्टर शामिल है। सभी हेलीकॉप्टरों पर 15 से 20 कमांडों रहेंगे। हेलीकॉप्टर सर्विलेंस के लिए क्षेत्रों को चार जोनों में बांटा गया है। एक हेलीकॉप्टर पटना में होगा जबकि अन्य भागलपुर, जमुई और मुंगेर में होंगे। चौथे चरण में ऎसे विधानसभा क्षेत्र भी हैं जहां नक्सलियों का प्रभाव माना जाता है।
नीलमणि का भी मानना है कि इस चरण में अन्य चरणों की तुलना में अधिक सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं। उन्होंने कहा कि नक्सल प्रभावित और संवेदनशील मतदान केन्द्रों पर केन्द्रीय अर्द्घसैनिक बलों की तैनाती की जा रही है। इस चुनाव में सतारूढ़ जनता दल (युनाइटेड) के 25 और उसकी सहयोगी पार्टी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के 17 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। इसके अलावा राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के 26, राजद की सहयोगी लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) 16, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के 21 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं। कांग्रेस और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने राज्य के सभी विधानसभा सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारे हैं। चौथे चरण के चुनाव में जिन दिग्गजों के भाग्य का फैसला होने वाला है उसमें भाजपा के टिकट से मंत्री अश्विनी चौबे, नन्द किशोर यादव, दामोदर रावत, परवीन अमानुल्लाह, पूर्व सांसद विजय कृष्ण, बिहार विधानसभा के उपाध्यक्ष राजद के शकुनी चौधरी, बिहार विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष सदानंद सिंह, पशुपति कुमार पारस, पूर्व मंत्री जमशेद अशरफ, बाहुबली अनंत कुमार सिंह प्रमुख हैं। तीन चरणों में अब तक विधानसभा की 140 सीटों के लिए मतदान संपन्न हो चुका है। गौरतलब है कि राज्य के 243 सीटों के लिए छह चरणों में 21, 24 और 28 अक्टूबर तथा 1, 9 और 20 नवंबर को मतदान की तिथि घोषित है। सभी सीटों के लिए मतगणना 24 नवंबर को होगी।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें