कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

2010 हॉकी विश्व कप : पाक ने किया क्वालीफाई

कराची। पाकिस्तान ने वर्ष 2010 में भारत मे खेले जाने वाले हॉकी विश्व कप टूर्नामेंट में हिस्सा लेने की योग्यता हासिल कर ली है। पाकिस्तानी टीम ने फ्रांस में खेले गए क्वालीफाईग टूर्नामेंट में खिताबी जीत हासिल करते यह मुकाम हासिन किया। पाकिस्तान के समावार पत्र डेली टाइम्स के अनुसार पाकिस्तानी खिलाडियों ने रविवार को फ्रांसीसी शहर लिली में खेले गए खिताबी मुकाबले में एशियाई पावरहाउस जापान को 3-1 से पराजित किया। विश्व कप के लिए अब भी दो स्थान खाली है और इनका फैसला न्यूजीलैड और अर्जेटीना में खेले जाने वाले क्वालीफाईग टूर्नामेंट के माध्यम से होगा। न्यूजीलैड में इस सप्ताह क्वालीफाईग टूर्नामेंट खेला जाना है जबकि अर्जेटीना में इसका आयोजन अगले सप्ताह होना है। भारत में अगले वर्ष 28 फरवरी से 13 मार्च तक होने वाले इस आयोजन में भारत के अलावा इंग्लैड, जर्मनी, हॉलैड, स्पेन, कनाडा, दक्षिण अफ्रीका, आस्ट्रेलिया, पाकिस्तान और दक्षिण कोरिया सहित कुल 12 टीमें शिरकत करेंगी।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें