भारत समाचार
जल्द ही शादी करेंगे रणबीर

कन्या लग्न और मकर राशि में जन्में रणबीर की कुंडली में एक नवंबर से वक्त बदल गया हैं। वैसे, लग्न में स्थिति चतुग्रüही योग ने उन्हें कुशाग्र बनाया और लग्न में स्थित बुद्धादित्य योग और लग्नेश का लग्न में स्थित होना उन्हें कलात्मक रूप से कुशल होने का प्रमाण हैं। राम शास्त्री के अनुसार, आने वाले तीन साल फिल्मी करियर के लिहाज से बेहद अच्छे रहेंगे।
1 नवंबर 2012 तक राहु में शुक्र की अंतरदाशा उन्हें कई राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कार दिला सकती हैं। हालांकि, रणबीर को 2 नवंबर 2012 से लेकर 25 सितंबर 2013 तक तनाव रहेगा और इसकी वजह होगी पिता का स्वास्थ्य। ज्योतिषियों की माने तो रणबीर जल्द शादी कर सकते है यानी 29 नवंबर 2010 से 5 अक्टूबर 2011 तक रणबीर के विवाह के योग हैं। अब उनकी पत्नी दीपिका पादूकोण बनती है या कोई और ये देखना दिलचस्प होगा।




















