भारत समाचार
छात्रा की अश्लील सीडी बना कर बाजार में बेची

घटना को लेकर जहां जिला पुलिस अधीक्षक बालमुकुन्द वर्मा के निर्देशन में मंगलवार रात्रि को डेगाना पुलिस ने डीवाईएसपी सीताराम मीणा के नेतृत्व मे सीआई सतीश मीणा, एएसआई कॉसम खां खोखर, रामसिंह कांस्टेबल संजय नरेश कुमार सईद व गोपाल की एक टीम बनाकर मंगलवर रात्रि को शहर के मोबाईल दूकानो व कम्प्यूटर सेन्टरों पर दबिश दी। पीडित छात्रा की रात को पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई कि गत वर्ष अप्रैल 2008 से कृष्णा कुमार उर्फ जान से परीक्षा में पेपर देने का प्रलोभन देकर अपने घर पर अवैध संबंध बनाता रहा है। बाद में उसने उसकी अश्लील सीडियां बना कर बाजार में बेच दी।
जहां से अश्लील फिल्में बनाई गई वहां पर से पुलिस ने कम्प्यूटर, सीडियां पेन ड्राईव, मोबाईल फोन सहित कई प्रकार की सामग्री बरामद की है। वहां डेगाना पुलिस ने पूरी रात काईवाही करते हुए मामले के मुख्य अभियुक्त जिसने कॉलेज छात्रा के साथ लंबे समय तक अवैध संबंध बनाकर स्वयं ने मोबाईल पर अश्लील फिल्म बनाई। पुलिस ने मुल्जिम जान उर्फ कृष्णा कुमार पाराशर निवासी डेगाना को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। उसके सहयोगियों में श्रीराम लखारा व रामचन्द्र माली निवासी डेगाना को मय दो कम्प्यूटर, सिडियां, पेन ड्राईव, मोबाईल फोन सहित कई प्रकार की सामग्री के साथ गिरफ्तार कर लिया गया है।




















